घोड़थम्बा पुलिस ने वारण्टी रंधीर चौधरी को किया गिरफ्तार, कई गंभीर मामलों में था वांछित
घोड़थम्बा ओपी पुलिस ने शुक्रवार देर शाम एक बड़े छापामारी अभियान के तहत विभिन्न कांडों के अभियुक्त वारण्टी रंधीर चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। घोड़थम्बा ओपी प्रभारी शम्भू नन्द ईश्वर ने बताया कि रंधीर चौधरी, जो बभनी गांव का निवासी है, पर कई गंभीर अपराधों में संलिप्तता के आरोप हैं।…
