धनवार में विद्यार्थियों ने निकाली पोलियो जागरूकता रैली, दिया “दो बूंद ज़िन्दगी की” का संदेश
धनवार।पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत शनिवार को धनवार प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने आमजन को “दो बूंद ज़िन्दगी की” का महत्व समझाते हुए पोलियो की खुराक हर बच्चे तक पहुँचाने का संदेश दिया। इस अवसर पर +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय…
