सिमरिया विधायक ने मतदान करने की अपील की

भाजपा सिमरिया विधायक सह एससी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष किसुन दास ने कोडरमा लोकसभा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी  के पक्ष में  दलित बस्ती में जन संपर्क अभियान चलाया। इस क्रम में गिरिडीह भाजपा जिला अध्यक्ष रण बहादुर पासवान , उपाध्यक्ष पिंटू पासवान , घोड़थम्बा मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार के शामिल रहे ।  जनसंपर्क अभियान में भींगोडीह, कुबरी , करगाली, माघो, बैजूडीह, कोसमाई, चंद्रनगर इत्यादि गांव जाकर आगामी 20 मई को वोट देकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करें । इस दौरान सांसद प्रतिनिधि जय प्रकाश साहा, संजय यादव , धनवार मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार,  संतोष तुरी ,हरिहर , किशोर , मनोज आदि मौजूद थे ।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply