|

पीएम विश्वकर्मा योजना से लाभान्वित हों जरूरतमंद : सिंह

राजधनवार

भाजपा नेता सह पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह ने मंगलवार को बरजो स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान श्री सिंह ने भाजपा मंडल अध्यक्षों व प्रमुख कार्यकर्ताओं को लोगों के बीच पहुंच पीएम विश्वकर्मा योजना का प्रचार-प्रसार करने तथा इसका लाभ दिलाने में सहयोग करने की बात कही। कहा कि पीएम मोदी द्वारा लागू इस योजना से दर्जनाधिक समुदाय के कारीगर लाभान्वित हो सकते है और इस योजना का मुख्य उधेश्य कारीगरों को स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाना है और इसके लिए उन्हें ऋण दिया जाएगा जहाँ ऑन लाइन आवेदन करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनसे आवेदन कराने व ऋण दिलाने में सह्ययोग करने की बात कही। कहा कि इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रचार वाहन भ्रमण करेंगे और हर पंचायत में शिविर भी लगाया जाएगा।श्री सिंह ने कार्यकर्ताओं को मिशन 2024 में सूबे की सभी 14 सीटों पर कब्जा के लिए जनता से मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताने और लाभ दिलाने का आह्वान किया। इस क्रम में उन्होंने कई कार्यकर्ताओं की समस्या भी सुनी और यथा संभव उनका निदान भी किया। बैठक में उदय सिंह,उमा शंकर नारायण देव,पवन सिंह, संजय साव, उपेन्द्र सिंह, श्याम सिंह, संजय वर्मा, मो असलम, लोकेश कुमार, संजीव राय, रंजीत राणा आदि मौजूद थे।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply