लायंस क्लब ऑफ राजधनवार द्वारा निःशुल्क शिविर का आयोजन
राजधनवार (गिरिडीह)
लायंस क्लब ऑफ राजधनवार द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया । इस क्रम में कुल 98 मरीजों की जांच की गई ,जिसमें ऑपरेशन के लायक 48 मरीज का चयन किया गया । पूर्णतः जांचोपरांत 38 मरीज का ऑपरेशन किया गया । रेफरल हॉस्पिटल राजधनवार में आयोजित कैंप में गोल्ड मेडलिस्ट नेत्र चिकित्सक डॉ उमेश भदानी एवं डॉ आर पी सिंह की देख रेख में उनकी टीम द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाया गया। इस क्रम में संस्था द्वारा शिविर में आए मरीजों के लिए निःशुल्क भोजन एवं कंबल की व्यवस्था की गई थी । कार्यक्रम का उदघाटन रेफरल हॉस्पिटल राजधनवार के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर पी दास एवं डॉ उमेश भदानी द्वारा फीता काटकर किया गया ।
इस बाबत क्लब अध्यक्ष लायन दीपक सोनी ने बताया कि क्लब के द्वारा प्रत्येक वर्ष कैंप लगाया जाता है जहां निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के साथ साथ निःशुल्क लैंस , निःशुल्क भोजन , निःशुल्क कंबल सभी को प्रदान किया जा रहा है।
रेफरल हॉस्पिटल राजधनवार के नेत्र पदाधिकारी सुरेश कुमार , अध्यक्ष दीपक कुमार सोनी , सचिव उत्पल त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष अनिल प्रसाद , लायन विकास संथालिया , अरविंद कुमार , शिवनंदन साहा, डॉ सहदेव बरनवाल , रवि कुमार वर्मा , संदीप कुमार साव , पंकज बरनवाल , प्रो अनिल बरनवाल , शंभू बरनवाल , निरंजन कुमार , रामरतन साव, अरविंद कुमार पप्पू , विजय कसेरा , वीर अभिमन्यु ,पवन कुमार बरनवाल , देव कुमार मोदी समेत कई संस्था सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित थे ।
