|

सहिया व एएनएम को मिलेगा मलेरिया उन्मूलन से जुड़ा विशेष प्रशिक्षण

अक्टूबर से दिसंबर तक दो बैचों में चलेगा कार्यक्रम, हर बैच में 50 से 60 प्रतिभागी शामिल होंगे

मलेरिया जैसी घातक बीमारी के उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में जिला स्वास्थ्य समिति, गिरिडीह द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में सहिया और एएनएम कर्मियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

इस संबंध में असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, गिरिडीह ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि प्रत्येक प्रखंड में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी बी.बी.डी., झारखंड रांची के पत्रांक संख्या 368, दिनांक 12 जून 2025 के आलोक में यह प्रशिक्षण अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच दो बैचों में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से मलेरिया प्रभावित एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों की सहिया एवं एएनएम कर्मियों को शामिल किया जाएगा, ताकि वे मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रमों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

प्रशिक्षण के प्रत्येक बैच में 50 से 60 प्रतिभागी शामिल होंगे। इसमें प्रखंड एवं जिला स्तरीय प्रशिक्षक भाग लेंगे और प्रतिभागियों को रक्त पट्ट (Blood Slide) संग्रह, परीक्षण प्रक्रिया, रिपोर्टिंग एवं रोकथाम उपायों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

प्रशिक्षण के उपरांत संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को कार्ययोजना, प्रशिक्षण तिथि, प्रतिभागियों की सूची एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला बी.बी.डी. कार्यालय को प्रेषित करना अनिवार्य होगा।स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस प्रशिक्षण से जमीनी स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की दक्षता में वृद्धि होगी और मलेरिया उन्मूलन अभियान को नई गति मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस प्रशिक्षण से जमीनी स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की दक्षता में वृद्धि होगी और मलेरिया उन्मूलन अभियान को नई गति मिलेगी।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply