तैयारियों को लेकर बैठक में लिए गए निर्णय
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महापर्व छठ मनाने को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है इस क्रम में नगर पंचायत धनवार के कार्यपालक पदाधिकारी सह खोरीमहुआ एसडीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में नगर पंचायत कार्यालय सभागार में सोमवार देर शाम को एक बैठक संपन्न हुई ।जिसमें नगर प्रबंधक, छठ पूजा समिति सदस्य सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद थे।
बैठक में मुख्य रूप से राजधनवार के ऐतिहासिक राज छठ घाट सहित नगर पंचायत के अंतर्गत अन्य छठ घाटों पर मनाए जाने वाले पवित्र महापर्व छठ तथा साफ सफाई, चापाकल की मरम्मती, ब्रैकटिंग, लाईटिंग व यतायात व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया गया।
एसडीएम ने कहा की आज से ही नगर पंचायत में साफ सफाई शुरू करने की बात कहते हुए कहा कि छठ पूजा लोक आस्था का पर्व है । नगर पंचायत क्षेत्र में साफ सफाई सहित यातायात, चापाकल मरम्मती ,नाली सफाई,नदी सफाई ,ब्रेकेटिंग सहित कई जरूरी विन्दुओं पर कार्य किया जाएगा ।कहा कि इस कार्य मे आपलोगो की सहभागिता जरूरी है ।
मौके पर सिटी मनेजर फम श्रीवास्तव,समाजसेवी अनूप संथालिया,जय प्रकाश गुप्ता,दयानंद साव,अरविंद साहू,नंदलाल साव,संजय अग्रवाल,पंकज बर्णवाल,बालेश्वर मोदी,विकेंद्र साहु, उत्तम गुप्ता,रंजीत सोनी,सुनील पंडित,महेंद्र स्वर्णकार,सुशील राय
