लूट की छूट किसी को नहीं : एसडीएम
देवरी खोरिमहुआ (गिरिडीह)
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रखने एवं सरकार के राजस्व के नुकसान को कम करने के उद्देश्य से क्षेत्र भ्रमण के दौरान खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार ने गिरिडीह जिला के देवरी प्रखंड में संचालित पत्थर का अवैध उत्खनन कर रहे एक माइंस से तीन पोकलेन , हाइवा, तीन पानी निकालने वाला ट्रेक्टर समेत कई उपकरण को जब्त किया है ।
मामले का उद्भेदन उस वक्त हुआ जब अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे उस क्रम में किसगो गांव से पत्थर लेकर हाइवा जा रहा था जिसे रोककर पदाधिकारी ने हाइवा के चालक को पत्थर ढुलाई से संबंधित चालान दिखाने को कहा। चालक के द्वारा दिखाया गया चालान में गावां प्रखंड से पत्थर लादकर डोमचांच ले जाने का जिक्र था। इसके बाद एसडीएम ने चालक के द्वारा पत्थर खदान दिखाने को कहा। चालक ने एसडीएम को पत्थर का उठाव स्थल दलोरायडीह स्थित खदान पहुंचा।
एसडीएम द्वारा उत्खनन को लेकर माइंस संचालित करने का कागजात की मांग की गई परंतु कोई कागजात नहीं दिखाया गया । इसके उपरांत पदाधिकारी ने खदान में खड़ा पोकलेन, हाइवा व ट्रेक्टर को जब्त कर उनके विरुद्ध कारवाई हेतु देवरी प्रखंड के अंचलाधिकारी राजमोहन तुरी एवं हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल को सौंप दिया गया।
एसडीएम ने कहा कि गलत करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा । उनके कार्यकाल में सरकार के राजस्व की लूट की छूट किसी को नहीं मिलेगी ।
