एसडीएम की बड़ी कारवाई , 26 हाईवा मालिक पर एफआईआर का निर्देश
धनवार ,खोरिमहुआ (गिरिडीह)
गिरिडीह जिला के खोरीमहुआ अनुमंडल के अंतर्गत धनवार प्रखंड स्थित करगाली से बिना चालान के चार पत्थर लदा हाइवा समेत 26 हाईवा मालवाहक को खोरिमहुआ एसडीएम मनोज कुमार ने जप्त कर धनवर सीओ नरेश वर्मा को सभी पकड़े गए हाईवा मालिकों के ऊपर मुकद्दमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
इस बाबत एसडीएम श्री कुमार ने बताया कि शनिवार को निर्वाचन को लेकर क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्य मार्ग से गुजर रहे पत्थर लदा एक हाईवा को बिना चालान का पकड़ा गया। चालक से पूछ ताछ करने पर चालक द्वारा बताए गए करगाली स्थित पत्थर खदान पर पहुंचा तो खदान कर्मी सहित वहां खड़ी 25 हाईवा के चालक भाग खड़े हुए।
बाद में धनवार सीओ नरेश वर्मा को बुलाकर सभी हाईवा मालिकों के ऊपर करवाई करने का आदेश दिया है। वहीं खदान संचालक को रिलीज का कागजात अति शीघ्र दिखाने का आदेश दिया गया है।
एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में कई अवैध पत्थर खदान चलाए जा रहे हैं साथ ही कई हाईवे मलिक बिना चालान के पत्थर की धुलाई कर सरकार को राजस्व की भारी नुकसान दे रहे हैं। जिसे अभियान के तहत जांच किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई लीज धारक खदान संचालक सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करते हुए पत्थर का उत्खनन करते हुए कई लोगों के जान से खिलवाड़ कर रहे हैं । ऐसे माइंस संचालकों के विरुद्ध विधि संवत कारवाई की जायेगी ताकि इस प्रकार की मनमानी करने वालों पर नकेल कसी जा सके।
