बाइक से गिरे युवक की हालत गंभीर प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर
धनवार (गिरिडीह)
धनवार रेम्बा मुख्य मार्ग पर बीते देर शाम राजा नदी पुल पर सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिर गया तथा गंभीर रूप से घायल हो गया ।जानकारी के अनुसार धनवार थाना क्षेत्र स्थित धनवार रेम्बा मुख्य मार्ग पर स्थित राजा नदी पर बने पुल पर परसन ओ पी क्षेत्र के श्रृंगार डीह ग्राम निवासी कैलाश दास के 32 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार दास रेम्बा की ओर से अपने घर जाने के क्रम में वहां गड़े हुए एक पत्थर पर उसके दो पहिया वाहन संख्या टी वी एस अपाची जे एच 11ए ए 4069 का चक्का चढ़ने के बाद असंतुलित होकर पुल पर ही गिर गया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।
उधर से आवागमन कर रहे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना धनवार पुलिस को दी । सूचना मिलते ही धनवार पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी वाहन से घायल को रेफरल हॉस्पिटल राजधनवार पहुंचाया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया ।
