स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर विद्यालय में जागरूकता अभियान
धनवार प्रखंड के उमवि विशुनपुर ,धनवार में स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस क्रम में लालबाजार पंचायत के मुखिया सजरूल अंसारी में प्रार्थना सभा में शामिल होकर स्वच्छता के महत्व पर विशेष चर्चा की । उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों , शिक्षकों एवं अभिभावकों को स्वच्छता के महत्व को बताया और भविष्य में बीमारी से बचने के लिए स्वच्छता के प्रति उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया।
उन्होंने पूर्व में संचालित किए जा रहे विद्यालय में विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की संतुष्टि मिल रही है कि अभी के प्रधानाध्यापक के निर्देशन में विद्यालय में अच्छे बदलाव हो रहे हैं ।आज यह विद्यालय अपनी पहचान का मोहताज नहीं है । उन्होंने 15 वीं वित् से विद्यालय विकास के लिए हर संभव मदद देने का भरोसा दिया । मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक वरुण राय , सहायक शिक्षक संजय कुमार , रुस्तम अली समेत विद्यालय के शिक्षक , स्थानीय गणमान्य एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
