धनवार में केंद्रीय विद्यालय संचालन को लेकर उपायुक्त ने किया महत्वपूर्ण निरीक्षण
गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव ने शनिवार को धनवार प्रखंड के महेशमरवा गाँव में केंद्रीय विद्यालय संचालन की तैयारियों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मॉडल विद्यालय, महेशमरवा संसद भवन एवं अखाड़ा भवन का स्थिति-परक जायजा लिया।
संसद भवन की होगी जल्द मरम्मत, बिजली-पानी बहाल करने का निर्देश
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने केंद्रीय विद्यालय संचालन हेतु चयनित महेशमरवा संसद भवन की स्थिति पर नाराजगी जताई और तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
उन्होंने भवन में बिजली, पानी एवं आधारभूत सुविधाओं को तुरंत दुरुस्त करने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को सौंपी।
अधिकारियों की टीम रही मौजूद
निरीक्षण के दौरान कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से
डी ई ई ओ गिरिडीह
खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी अनिमेष रंजन
धनवार बीडीओ देवेंद्र कुमार दास
धनवार अंचलधिकारी यशवंत कुमार
बीईईओ
सहित कई विभागीय कर्मी शामिल थे।
जनसमस्याओं पर भी हुई चर्चा
धनवार प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सह जिला संगठन सचिव शफीक अंसारी ने मौके पर उपायुक्त को
स्वास्थ्य,शिक्षा,पेयजल एवं अन्य स्थानीय समस्याओं
से अवगत कराया।
उपायुक्त श्री यादव ने इन समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
केंद्रीय विद्यालय संचालन की दिशा में बड़ा कदम
उपायुक्त का स्पष्ट कहना है कि धनवार के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय विद्यालय संचालन जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक सभी तैयारियाँ तेजी से कराई जा रही हैं।
धनवार प्रखंड के लिए यह निरीक्षण शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
