| | |

न्याय के लिए पदयात्रा से आमरण अनशन तक

धनवार (गिरिडीह)
   गरीबों, कमजोर को न्याय दिलाने के लिए पदयात्रा निकाल कर जनता को जागरूक करने एवं अपनी पांच सूत्री मांग को पूरा करने को लेकर को लेकर गरीब कमजोर शोषित पीड़ित संघर्ष समिति के बैनर तले पदयात्रा निकाली गई है । आम जनता को न्याय दिलाने के लिए आम जन मानस से इस यात्रा को सफल बनाने की अपील की गई ।

पदयात्रा में शामिल जिला अध्यक्ष रोहित यादव ने कहा कि आज कोई भी सरकारी कार्य बिना पैसे के लेन देन किए संभव नहीं है आप पैसा नहीं देंगे तो आपका काम नहीं होगा । वरीय पदाधिकारी भी आम जनता की नहीं सुन रहे हैं जिसके कारण विवश होकर यह पदयात्रा निकाली गई है ।

समिति सचिव कुंजलाल साव ने बताया कि वे लोग जनता की भलाई के लिए पांच सूत्री मांग को लेकर यह पदयात्रा गांडेय प्रखंड से बीते दो नवंबर से निकाले हैं जो गिरिडीह जिला के सभी अनुमंडल के साथ साथ सभी प्रखंड में जाकर लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे और आगामी 26 नवंबर को हजारीबाग आयुक्त कार्यालय के समक्ष अपनी मांग पूरी होने तक आमरण अनशन पर बैठ जायेंगे । इस दौरान मौके पर समिति उपाध्यक्ष कुंजल कुम्हार , कोषाध्यक्ष रानी देवी पति सुंदर मुर्मू समेत कई लोग मौजूद थे ।

न्याय के लिए निकली पदयात्रा आमरण अनशन तक https://youtube.com/live/-DDjJhMiJEU?feature=share

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply