संकल्प यात्रा में उमड़ा जनसैलाब , सैकड़ों वाहनों पर सवार होकर पहुंचे कार्यकर्ता
पुर्व आयोजित कार्यक्रम के तहत धनवार प्रखंड के डोरंडा स्थित शिव न्यास दुर्गा मंडप परिसर में भारतीय जनता पार्टी का संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस क्रम में उपस्थित वक्ताओं ने हेमंत सरकार पर जमकर बरसे तथा राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार , हत्या , गुंडा गर्दी , चोरी डकैती को बढ़ावा देने वालों को संरक्षण दिए जाने की बात कही ।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्रखंड के सभी मंडल अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह धनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी का फूलों से बनी काफी बड़े माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया ।
इस क्रम में उपस्थित जनसैलाब को संबोधित करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि यह संकल्प यात्रा नहीं बल्कि जन संकल्प यात्रा है। राज्य में गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। हेमंत सरकार आम जनता व राज्य के विकास के लिए कुछ भी कार्य नहीं कर रही है।हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार, हत्या, चोरी व डकैती काफी बढ़ गई है। पुलिस को वसूली के कार्य में लगा कर रखा गया है। कई बार हमें इसकी शिकायत मिलती है। कहा कि मोदी के कार्यकाल में देश में कई विकास योजनाएं संचालित हुई हैं जिसका लाभ आम जनता को मिला है। रक्षाबंधन के दिन माताओं व बहनों के लिए रसोई गैस में दो सौ रुपये कम कर उन्हें तोहफा दिया गया। हेमंत सरकार दलालों की बिचौलियों की व भ्रष्टाचारियों की चिंता करती है तथा इन्हें बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से करोड़ों रुपये खर्च कर महंगे वकील लाते हैं। आप सुशासन, भ्रष्टाचार व अपराध मुक्त राज्य के लिए भाजपा को जिताने का कार्य करें।
लोगों को संबोधित करते हुए कोडरमा लोकसभा सांसद सह केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अनपूर्णा देवी ने कहा कि झारखंड की इस हेमंत सोरेन की निक्कमी सरकार साबित हुई है। इस सरकार के कार्यकाल में राज्य की जनता त्राहिमाम कर रही है । उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगतार देश के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं । आज पूरे विश्व में भारत अग्रणी देश की श्रेणी में पहुंच गया है । प्रधानमंत्री आवास से लेकर झारखंड प्रत्येक क्षेत्र में विकास योजनाओं लाई है परंतु झारखंड राज्य में हेमंत सरकार उन सभी योजनाओं को बंद करने में जुटी हुई है जिसके कारण लोगों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है । कहा कि यहां की जनता द्वारा वर्षो से की जा रही मांग को देखते हुए रांची तक के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन की शुरुआत की जा रही है जिसका उदघाटन 12 सितंबर को न्यू गिरिडीह में किया जाएगा । कहा कि झारखंड धाम के लिए एक हॉल्ट बनाने की मांग वर्षों से की जा रही थी जिसे भी मंजूरी मिल चुकी है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सह पूर्व आई जी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि आज के दौर में भ्रष्टाचार , चोरी , डकैती जैसी घटनाओं में काफी वृद्धि हो गई है ।हमारे राज्य की माताएं बहनें असुरक्षित हैं कहीं भी कोई भी हत्या जैसी घटना को अंजाम देकर खुले आम घूम रहा है । जिसके विरुद्ध यह सरकार कोई कार्य नहीं कर रही । भाजपा सरकार के कार्यकाल में उग्रवादी अपने बिल में घुस गए थे परंतु आज वे लोग क्षेत्र में तांडव मचा रहे हैं ,जिससे यहां की जनता भय के माहौल में जीने को विवश हो रही है । श्री सिंह ने देश के प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को बताते हुए कहा कि मोदी सरकार देश का चहुंमुखी विकास के लिए वे हमेशा तत्पर हैं । आज देश विश्व में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल है ।
अपने संबोधन में जमुआ विधायक सह कार्यक्रम के संयोजक केदार हाजरा ने कहा कि तीसरे चरण का यह संकल्प यात्रा लोहरदगा से प्रारंभ हुआ है और जिस प्रकार जन सैलाब उमड़ रहा है जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि झारखंड में बाबूलाल जी नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी और राज्य के लोगों का चहुंमुखी विकास होगा ।
कार्यक्रम को कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ रविंद्र कुमार राय ने कहा कि आज मां बहनों की चीत्कार इस सरकार को सुनाई नहीं पड़ रही है । भाजपा के कार्यकाल में लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करते थे परंतु आज हेमंत की सरकार में उनकी समस्या का निदान इस सरकार में संभव नहीं हो पा रहा है । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को संबोधित किया ।
कार्यक्रम में भाजपा नेता सुरेश साव , नुनूलाल मरांडी , जिलाध्यक्ष महादेव दुबे , जिला प्रभारी अमित तिवारी , पुर्व जिलाध्यक्ष अशोक उपाध्याय , नंदलाल साव , विवेक विकास , उत्तम गुप्ता , छोटेलाल यादव , प्रद्युमन वर्मा , राजू पांडेय , किरण देवी , राजेंद्र यादव , कृष्णदेव रजक , श्रीकांत राय , उषा देवी , सुनील साव , मदन राय , सुशील राय , कामेश्वर पासवान ,नकुल राय , उदय सिंह , पवन साव , अजय रंजन , अजीत रजक , पंकज सिंह , उपेंद्र सिंह , राजू सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस दौरान भाकपा माले को छोड़कर राजकुमारी सिंह के नेतृत्व में दर्जनों भाकपा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए जिन्हे प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने माला पहनाकर एवं बुके देकर स्वागत किया गया ।

Your news is better than all news