|

छह पेटेंट अपने नाम किए प्राचार्य को इंडियन साइंस कॉंग्रेस से आमंत्रण


धनवार (गिरिडीह)
  आगामी 3 से 5 जनवरी 2024 तक इंडियन साइंस कॉंग्रेस द्वारा आयोजित कांफ्रेंस  में जाने माने गणितज्ञ तथा आदर्श कॉलेज, राजधनवार के प्रधानाचार्य प्रो डॉ बिमल कुमार मिश्रा को लेक्चर देने हेतु आमंत्रित किया गया है। इस बार साइंस कांफ्रेंस  की मेज़बानी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर कर रही है। डॉ मिश्रा साइबर हमले की रोकथाम में गणित के योगदान विषयक पर अपना लेक्चर देंगे।


    विदित हो कि डॉ मिश्रा 4-5 नवंबर,2023 को डिपार्टमेंट ऑफ ऑपरेशनल रिसर्च द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय में “सतत आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन” पर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में एक आमंत्रित भाषण दिया था ,12 अक्टूबर को देश के सर्वश्रेष्ट प्रोद्योगिकी संस्थानों मेँ से एक वेल्लोर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी,  वेल्लोर में आमंत्रित लेक्चर दिया और 10 अक्तूबर को पंडुचेरी यूनिवर्सिटी में भी आमंत्रित लेक्चर दिया था। आर्टिफिशियल इंटीजिलेंस , मशीन लर्निंग तथा ब्लॉक चैन टेक्नोलॉजी का उपयोग अस्पतालों में साइबर अटैक के सुरक्षा” विषय पर डॉ मिश्रा का अभिभाषण भी इन संस्थानों में रहा।


   डॉ मिश्रा का शोध क्षेत्र साइबर अटैक है तथा उन्होंने 135 से भी अधिक शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित किया है तथा उनके नाम में 6 पेटेंट भी है । 25 शोधार्थी इनके अंदर पीएचईडी की उपाधि प्राप्त की है और दो बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ 2% गणित के वैज्ञानिकों के क्षेत्र में इनका नाम अंकित है साथ में लंदन के ये फेलो ऑफ रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी तथा फेलो ऑफ इंस्टिट्यूट ऑफ मैथमेटिक्स एंड  एप्लीकेशंस
भी हैं । हजारीबाग के मटवारी निवासी डॉ मिश्रा अपनी सेवा बिट्स पिलानी तथा बीआईटी मेसरा, रांची में गणित के प्रोफेसर के रूप में दे चुके हैं।
 

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply