| |

ऐसा गांव जहां सुविधा के लिए सिर्फ जनता

धनवार

धनवार प्रखंड का ऐसा गांव जहां महापर्व छठ को लेकर आज तक न तो पंचायत स्तर पर कोई कार्य करवाया गया है और न ही प्रखंड के पदाधिकारी ही इसकी सुध लेना पसंद किए हैं ।यह गांव कहीं और का नहीं बल्कि आदर्श ग्राम पंचायत गादी का खेराड गांव है । इस गांव एवं आस पास से लगभग दो डालिया निकलता है और सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा होती है । जहां पर छठ व्रत करने वाले भक्त भगवान को अर्घ्य देते हैं वह स्थान प्रतिवर्ष बारिश के समय में कट कर बह जाता है जिसके कारण प्रतिवर्ष वहां मिट्टी या पत्थर का डस्ट को भरवाया जाता है । इस बाबत स्थानीय निआसी राहुल कुमार ने बताया कि बारिश के कारण कटाव होने के कारण त्योहार के समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है ।

स्थानीय निवासी सह समाजसेवी विजय यादव अपने खर्च पर इसकी हर वर्ष मरम्मत करवाते हैं वहीं सभी ग्रामीण मिलकर यहां कार्य कर महापर्व छठ त्योहार को मानते हैं ।
इस बाबत खोरिमहुआ एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि त्योहार नजदीक होने के कारण कोई विशेष व्यवस्था कर पाना संभव नहीं है परंतु बहुत जल्द इस प्रकार की समस्या से परेशान ग्रामीणों की परेशानी को दूर करने का प्रयास किया जायेगा ।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply