|

यामाहा रेसिंग बाइक अब आपके पहुंच में

घोड़थम्बा में यामाहा रेसिंग बाइक शोरूम का उदघाटन के उपरांत पूर्व आई जी लक्ष्मण प्रसाद सिंह एवं अन्य


घोड़थम्बा (गिरिडीह)
  धनवार प्रखंड के घोड़ थम्बा में पूर्व आईजी ने यामाहा रेसिंग शोरूम का उदघाटन किया और संचालक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।
    रविवार को धनवार प्रखंड के घोड़ थंबा स्थित मुख्य सड़क में पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह ने क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिति में यामाहा शोरूम का फीता काट कर तथा नारियल फोड़कर उदघाटन किया। इस दौरान इन्होंने शोरूम संचालक पंकज माली तथा अलाउद्दीन अंसारी को शुभकामनाएं दीं। कहा की व्यवहार कुशलता सफल कारोबार के लिए आवश्यक होता है। जबकि संचालकों ने ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरोसा देते हुए कहा कि फाइनेंस सहित सर्विस स्टेशन भी बनाया गया है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि जयप्रकाश साहा, बीस सूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी, अभिमन्यु शर्मा, अरविंद कुमार, प्रवीण कुमार, महेंद्र चौधरी, डॉ अशोक कुमार, मनोज वर्णवाल, पंचानन सिंह, पवन माली आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply