गरबा डांडिया का जलवा, डीपीएस राजधनवार में
राजधनवार(गिरिडीह)
खोरीमहुआ अनुमंडल के इतिहास में पहली बार पारंपरिक डांडिया गरबा की परंपरा को दिल्ली पब्लिक स्कूल राजधनवार ने पेश करते हुए एक धमाकेदार पहल की है।
विद्यालय परिवार ने अपने छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों के बीच ऐसी परंपरा का बीजारोपण किया जो गुजरात, मुंबई और बड़े शहरों में ही सिर्फ दिखाई देती है। स्कूल परिसर में बुधवार को डांडिया गरबा की धुन पर छात्र छात्राओं ने तो नृत्य किया ही , अभिभावक भी देर तक थिरकते नजर आए।
कार्यक्रम का उदघाटन स्थानीय पुलिस प्रशासन के ए एस आई अशोक मंडल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों के परिश्रम और पहल को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन सुनील कुमार और सचिव राकेश सेनगुप्ता ने शिक्षकों के नए आकर्षक वेतन मान की घोषणा कर दुर्गा पूजा का उपहार दिया।
कार्यक्रम में जिला परिषद के सदस्य मीनू संथालिया और उनकी सहयोगी आशा संथालिया ने भी शिरकत किया तथा कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम सभी विद्यालयों में भी आयोजित किए जाने चाहिए ।
