जब निकलने लगी रक्त की धार माँ दुर्गा की प्रतिमा से
पवन कुमार बरनवाल, राजधनवार (गिरिडीह)
धनवार बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा माता मंदिर में जहां बीते लगभग 125 वर्ष पूर्व से लगातार धूम धाम से पूजा अर्चना किया जाता है ।लोगों ने जब मां की प्रतिमा से रक्त प्रवाह देखा तब श्रद्धालुओं में दुर्गा माता के प्रति आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा । तब से लगातार भव्य पंडाल बनाया जा रहा है तथा मेला का आयोजन किया जा रहा है।
कब से पूजा हो रही है
लगभग 125 वर्ष पूर्व धनवार निवासी रामेश्वर प्रसाद जो वकील थे। उनके आवास पर उस वक्त एक बाबा आए थे जिन्हे लोग बंगाली बाबा के नाम से संबोधित करते थे। उनके द्वारा माता रानी का शारदीय नवरात्र पूजा प्रारंभ करवाया गया । दो वर्ष तक वकील साहब के घर स्थित शिरा घर में पूजा अर्चना हुई तथा छोटा मोटा मेला लगाया गया । इसके उपरांत धनवार बाजार स्थित सुप्रसिद्ध गणेश मंडप में माता की पूजा आराधना एवं मेला लगाया गया था। इसके उपरांत यह धनवार बाजार स्थित हाट बाजार के पास पूजा अर्चना शुरू की गई।
माता की पूजा अर्चना पर विशेष ध्यान देने लगे
सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पूर्व समिति अध्यक्ष मिथलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि वर्षों पूर्व धनवार बाजार में 95 प्रतिशत लोग आर्य समाज को मानते थे और मूर्ति पूजा पर उन्हें जरा भी विश्वास नहीं था । लोगों को विश्वास दिलाने के लिए गणेश मंडप में दुर्गा पूजा के समय सप्तमी के दिन माता की स्थापित प्रतिमा बंगाली बाबा माता के कैनिष्ठ अंगुली को तोड़ दिए जिससे रक्त का धार बह निकला , जिसके बाद बाबा ने मलहम पट्टी किए तथा रोते बिलखते माता से क्षमा याचना की ।उसके बाद से लोगों में माता के प्रति आस्था बढ़ी जो आज लगातार जारी है । हालांकि उस घटना के बाद से बंगाली बाबा को कभी किसी ने नहीं देखा ।
वर्तमान पूजा समिति अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि आज से लगभग 40 वर्ष पूर्व मंडप का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ और आज दुर्गा माता के भव्य मंदिर में पूजा अर्चना की जाती है ।
इस बार भी बीते वर्ष की भांति विशाल पंडाल के साथ साथ मेला परिसर को सजाया जा रहा है । मेला परिसर में आए दर्शकों के विभिन्न प्रकार की दुकानों के अलावे झूला आदि भी लगवाए जा रहे हैं ।
बताते चलें कि धनवार बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा माता मंदिर में माता की वैष्णवी पूजा की जाती है तथा भुआ की बलि दी जाती है । यहां पर लगने वाले मेला को देखने के लिए धनवार प्रखंड के हजारों श्रद्धालु भक्त पहुंचते हैं तथा माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं ।
वर्तमान में पूजा कमिटी के अधिकारियों के पद एवं नाम
अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा , सचिव अमर कुमार , कोषाध्यक्ष कृष्णा स्वर्णकार , पूजा प्रभारी दीपक कुमार लहरी , चंदा प्रभारी दीपक कसेरा के अलावे महेंद्र कुमार साहू , संतोष कुमार साहू , रौशन लाल सुमन , उत्तम गुप्ता , पवन कसेरा , निखिल कुमार , रोहित कुमार , आयुष कुमार , राहुल कुमार , रजनीश कुमार , रूपेश कुमार , अमित कुमार , प्रवीन कुमार , टुनटुन पंडित आदि सदस्य शामिल है

Jay mata di