फाइलेरिया रोधी दवा वितरण को लेकर सहिया को निर्देश, 10 अक्टूबर तक भेजनी होगी रिपोर्ट
राजधनवार
रेफरल अस्पताल राजधनवार के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रखंड क्षेत्र की सभी सहिया को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि जिन गांवों या टोलों में फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने में किसी भी प्रकार की दिक्कतें आ रही हैं, उन स्थानों का नाम संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप में तत्काल भेजना सुनिश्चित करें।
इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि फरवरी 2025 में आयोजित दवा वितरण अभियान के दौरान जिन गांवों में किसी व्यक्ति को अनुशांगिक प्रभाव, उल्टी या अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें हुई थीं, उन गांवों की जानकारी भी ग्रुप में साझा की जाए।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी सहिया को यह जानकारी 10 अक्टूबर 2025 की सुबह 10 बजे तक उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया है, ताकि आगामी दवा वितरण अभियान के पूर्व आवश्यक तैयारी और सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।
मुख्य उद्देश्य:
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सुचारू रूप से संचालित करना और बीते अभियानों से मिली सीख के आधार पर बेहतर कार्ययोजना तैयार करना।
