| |

करिहारी में राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

करिहारी, झारखंड। राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ करिहारी गांव में भव्यता और धार्मिक उल्लास के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

शोभायात्रा करीहारी से शुरू होकर खोरीमहुआ और अन्य क्षेत्रों से गुजरते हुए पुनः करीहारी में समाप्त हुई। पूरे मार्ग पर धार्मिक झांकियां, रामधुन और भजन-कीर्तन ने भक्तिमय माहौल तैयार कर दिया। श्रद्धालुओं ने “जय श्रीराम” के नारों से वातावरण को पवित्र और उल्लासमय बना दिया।

कार्यक्रम में देवनंदन कुमार वर्मा, बंधन पंडित, सचिन यादव, मोहन यादव, सुरेश चंद्रवंशी, झुपर यादव और शंभु राम जैसे क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भक्तों को संबोधित करते हुए भक्ति का संदेश दिया।

गांव में उत्सव के दौरान एकता और भक्ति की अद्भुत झलक देखने को मिली। आयोजन में दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसके लिए आयोजन समिति की सराहना की जा रही है।

राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर करिहारी का यह आयोजन क्षेत्र के इतिहास में एक यादगार दिन के रूप में दर्ज हो गया।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply