बीएम नेक्सजेन पब्लिक स्कूल में स्वास्थ जागरूकता शिविर
धनवार (गिरिडीह)
धनवार प्रखंड के सुदूर चट्टी पंचायत में संचालित बीएम नेक्सजेन पब्लिक स्कूल झुमरी द्वारा गुरुवार को स्वास्थ जागरूक शिविर का आयोजन किया गया । मौके पर उपस्थित अतिथि सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉक्टर भूपेंद्र शर्मा और एम पी डब्लू बबलू कुमार साहू ने विद्यार्थियों को वेक्टर बोर्न डिजीज, मलेरिया, डेंगू , चिकनगुनिया, फलेरिया, एनीमिया से होने वाले रोग तथा काला ज्वार, इसके फैलने का कारण एवं उसके रोक थाम और बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं स्कूल के चैयरमैन सह प्रधानाचार्य महादेव कुमार ने उपस्थित लोगों का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस तरह का सेमीनार स्कूल में समय समय पर हमेशा आयोजित किया जाएगा ताकि बच्चों में स्वास्थ के प्रति जागरूकता आ सके और वे स्वयं को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखते हुए दूसरों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें।कहा कि जागरूकता आने पर ही स्वस्थ समाज का निर्माण हो पाएगा। सेमीनार को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
