वेब इंटरनेशनल स्कूल द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” के तहत विशाल साइकिल रैली व वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न
वेब इंटरनेशनल स्कूल द्वारा पर्यावरण संरक्षण को समर्पित “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” कार्यक्रम के अंतर्गत आज सुबह 9:00 बजे एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को विद्यालय की शिक्षिका बेन्जामिन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
लगभग 200 बच्चों की यह रैली विद्यालय से चलकर पंचायत भवन सियाटांड़ पहुंची, जहां स्थानीय मुखिया मेघनाथ प्रसाद वर्मा एवं विद्यालय के विद्यार्थियों ने मिलकर आम वृक्ष का पौधारोपण किया।
इसके पश्चात रैली गोविंदटोली, झरी, विजयदह, झारूखियारी होते हुए थाने पहुंची। थाना परिसर में थाना प्रभारी दीपक झा, नवडीह चौक प्रभारी, एवं अन्य पुलिस बल की उपस्थिति में बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया।
थाना प्रभारी दीपक झा ने बच्चों को साइकिल पर चलने के लिए प्रेरित किया और गर्मी को देखते हुए ठंडा पानी व कोल्ड ड्रिंक्स की व्यवस्था भी करवाई। इसके उपरांत थाना परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया।
रैली के दौरान विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस रैली का सफल संचालन विद्यालय के निदेशक श्री कृष्णा सिंह एवं शिक्षक अनिल पाण्डेय, सोनू कुमार, ओंकार सिंह, राहुल वर्मा व शिवम झा ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक संतोष कुमार, राजेश सिंह, विजय वर्मा, शंकर राय, चंदन कुमार, गोविंद वर्मा, गायत्री सिंह, मोनू विश्वकर्मा, सुमित कुमार, अमीसा सिंहा, सोनाली सिन्हा, शारदा कुमारी, स्नेहा मिश्रा सहित अन्य स्टाफ व छात्रों का भी भरपूर सहयोग रहा।कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति बच्चों में जागरूकता लाना और वृक्षारोपण को जीवन का हिस्सा बनाना था, जिसे छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर पूरी संजीदगी से निभाया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति बच्चों में जागरूकता लाना और वृक्षारोपण को जीवन का हिस्सा बनाना था, जिसे छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर पूरी संजीदगी से निभाया।
