चार गोल्ड, तीन सिल्वर एवं ब्रोंच पर कब्जा
धनवार प्रखंड के चट्टी पंचायत में स्थित + 2 बीएम नेक्सजेन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जिला स्तरीय कुडो चैंपियनशिप में अलग अलग कैटगरी में 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल पर अपना कब्जा किया। इस प्रतियोगिता में सिमरन कुमारी वर्ग 12 गोल्ड, सुजीत कुमार वर्ग 9 गोल्ड, अभिज्ञान कुमार वर्ग 7 गोल्ड, पियूष कुमार यादव वर्ग 8 गोल्ड मेडल और नीरज कुमार यादव वर्ग 9 सिल्वर, रितेश राणा वर्ग 9 सिल्वर और अजीत कुमार यादव वर्ग 8 सिल्वर मेडल और शुभम राणा वर्ग 9 ब्रोंज, सचिन कुमार वर्ग 7 ब्रोंज, रोनित दास वर्ग 9 ब्रोंज और सोनू सिंह वर्ग 9 ब्रोंज मेडल मिला।
स्कूल के चैयरमैन महादेव कुमार ने बताया कि यह स्कूल परिवार के लिए अत्यंत ही गौरव का पल है क्योंकि पूरे स्कूल भर में यह विद्यालय 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 ब्रोज मेडल पर कब्जा करते हुए जिला स्तरीय कुडो चैंपियनशिप में सेकंड रनर अप रहा। उन्होंने स्कूल परिवार को बधाई देते हुए झारखंड कुडो एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक यादव को भी बधाई दी जो इस स्कूल के बच्चों के नियमित प्रशिक्षक भी है। अंत में उन्होंने बच्चों को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
