|

लाखों की लकड़ी जब्त ,चार आरा मिल ध्वस्त

खोरिमहुआ (गिरिडीह) खोरिमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में वन विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर दो गांव से चार आरा मिल को ध्वस्त कर दिया ,वहीं कई ट्रेक्टर लकड़ी को जब्त किया गया ।

जानकारी के अनुसार देवरी प्रखंड के दो गांव में अवैध रूप से संचालित चार आरा मिल को गांवा वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में चलाई गई छापेमारी अभियान में जेसीबी मशीन से सोगरा गांव में एक तथा पिपरा गांव में तीन आरा मिल को ध्वस्त किया गया । लगभग छह घंटा चले अभियान में थाना प्रभारी अवधेश कुमार , प्रभारी वनपाल अभिनीत कुमार , समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे ।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply