| | | |

होगी कारवाई ,किसी भी हाल में बख्शे नहीं जायेंगे असामाजिक तत्व

धनवार (गिरिडीह)
महापर्व छठ को लेकर राजधनवार में आयोजित होने वाले मेला के सफल संचालन को लेकर खोरिमहुआ एसडीपीओ मुकेश महतों ने राजघाट परिसर में पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल साथ बैठक कर कई दिशा निर्देश दिया ।

इस बाबत श्री महतों ने बताया कि मेला परिसर में आए श्रद्धालु भक्तों की सुविधा के लिए कई निर्णय लिए गए हैं तथा उसे कड़ाई के साथ पालन करवाने के लिए दिशा निर्देश भी दिया गया है।

बताया कि मेला को लेकर सभी बड़े वाहनों का रूट परिवर्तन किया गया है श्रद्धालुओं को परेशानी न हो इसके लिए खोरिमहुआ सरिया मुख्य मार्ग पर हाई स्कूल के पास एवं बरजो के पास बेरेकेटिंग लगाया जा रहा है

वहीं धनवार पचरुखी मार्ग पर सिनेमा हॉल के पास बेरेकेटिंग की जायेगी जबकि जमुआ रेम्बा धनवार मुख्यमार्ग पर बी आर सी के पास बेरेकेटिंग की व्यवस्था की गई है । कहा कि असमाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रखने के लिए कई व्यवस्था की गई है । पूरा मेला परिसर में ड्रोन कैमरा से नजर रखी जायेगी । इसके साथ ही कई प्वाइंट बनाए गए हैं जहां सिविल ड्रेस में पुलिस के अधिकारी एवं पुलिस बल के जवान तैनात रहेंगे।

कहा कि किसी भी हाल में मेला परिसर या आस पास के क्षेत्र में हंगामा करने वाले असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा । इस दौरान मौके पर खोरिमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी , थाना प्रभारी के साथ साथ पुलिस बल के महिला एवं पुरुष पुलिस जवान मौजूद थे ।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply