| |

छठी मैया सबों की मनोकामना पूरी करें :अन्नपूर्णा देवी

धनवार ( गिरिडीह)
  लोक आस्था के त्योहार महापर्व छठ के मौके पर कोडरमा लोकसभा सांसद सह केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ धनवार के बहुचर्चित राजघाट का निरीक्षण किया तथा पूजा महासमिति सदस्यों को उनके कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि धनवार के राजघाट की चर्चा देश ही नहीं विदेशों में भी होने लगी है । भगवान भास्कर एवं छठी मैया की असीम कृपा एवं यहां के पूजा समिति के सदस्यों द्वारा बहुत ही सराहनीय प्रयास किया जा रहा है ।

इस क्रम में समिति संरक्षक अनूप संथालिया ने सांसद महोदया से उक्त नदी में बाजार से आकर बहने वाले गंदा पानी की व्यवस्था को लेकर चर्चा की जिसे संसद ने अपने कोटा से पूरा करने का आश्वासन देते हुए कहा कि जो भी समस्या हो उसे आप बताएं उसे दूर करने का कार्य किया जायेगा।

इस दौरान मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार , भाजपा नेता पवन साव ,सुनील अग्रवाल , नंदलाल साव , उदय सिंह ,श्रीकांत राय , अशोक सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply