धनबाद से सीधी ट्रेन का सपना टूटने के कगार पर
धनबाद अपने आप में पूरे झारखंड में एक अलग स्थान रखता है ।यह ऐसा शहर के रूप में विकसित हुआ है कि देश ही नहीं विदेशों में भी इसका नाम है । यहां के वासियों को मिलने वाली विशेष रेल सुविधा से वंचित होना पड़ सकता है क्योंकि पुर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक ने दो टूक में कह दिया कि धनबाद से सीधा दिल्ली जाने के लिए अभी कोई ट्रेन की जरूरत नहीं दिख रही है ।
धनबाद से दिल्ली की सीधी ट्रेन चलने से आस पास के जिला के लोगों को इससे बहुत लाभ मिलता परंतु पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल ने साफ कर दिया है कि निकट भविष्य में धनबाद से दिल्ली की ट्रेन नहीं चल सकेगी। उन्होंने कहा कि हर स्टेशन से सीधी ट्रेन हो, यह मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा कि नई ट्रेन के लिए यात्रियों की प्रतीक्षा सूची के आधार पर रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जाता है। इसके साथ ही बहुत सारी आधारभूत संरचनाओं के विस्तार की भी आवश्यकताएं होती हैं। फिलहाल, धनबाद से दिल्ली की ट्रेन की जरूरत नहीं लगती है।
साभार दैनिक जागरण
Dhanbad News: रेलवे अधिकारी ने तोड़ा दिल्ली के लिए नई ट्रेन का सपना, कहा- फिलहाल कोई जरूरत नहीं लगती
