|

शांति से त्योहार का आनंद ले श्रद्धालु भक्त ,प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद

धनवार (गिरिडीह)
  शारदीय नवरात्र के आठवें दिन रविवार को माता के दर्शन एवं क्षेत्र की खुशहाली के लिए पदाधिकारियों ने प्रार्थना की । इस क्रम में क्षेत्र के पूजा पंडालों का उदघाटन करते हुए पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना भी की ।


खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय के बगल स्थित शिव दुर्गा न्यास द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्र के आठवें दिन  सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो ने मंदिर पहुंच मेला का  उदघाटन कर पूजा अर्चना किया ,वहीं घोड़थंबा के नौ दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित मेला का धनवार प्रखंड विकास पदाधिकारी देवेंद्र कुमार तथा ओपी प्रभारी प्रेम कुमार ने उदघाटन करते हुए पूजा अर्चना कर  क्षेत्र में अमन शांति की कामना की।


   अधिकारियों ने इस दौरान पूजा समितियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। बीडीओ देवेंद्र कुमार ने कहा की पूरे प्रखंड क्षेत्र में मजिस्ट्रेट तथा पुलिस जवानों की तैनाती किया गया है। क्षेत्र के सभी सड़कों के गड्ढों को भर कर मरम्मत कर दिया गया है। कहा की प्रशासन पूजा समितियों के साथ हर समय संपर्क में रहकर सभी स्थितियों पर नजर रख कर पूजा संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मेला परिसर के अंदर वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है जिसे अनुपालन कराया जाना चाहिए। कहा कि मेला क्षेत्र में शराब बिक्री, शराब पीकर मेला में आना कानूनी तौर पर अपराध है ।इसलिए ऐसे लोग इस प्रकार की गलती न करें अन्यथा उनके ऊपर कड़ी कारवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा की मेला में आने से पहले छोटे बच्चों के जेब में अभिभावक के मोबाइल नंबर की चिट अवश्य रूप से डाल दें। कहा की पूजा के दौरान कहीं भी कोई संदिग्ध लोगों का जमावड़ा नजर आए तो स्थानीय पुलिस को सूचना दें। अधिकारियों ने कहा की श्रद्धालु बेखौफ होकर पूजा का आनंद लें, धनवार प्रशासन पूरी मुस्तैदी से सुरक्षा व्यवस्था में तैनात है।

Similar Posts

One Comment

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply