शस्त्र पूजन, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा माँं की आराधना
डोरंडा, राजधनवार (गिरिडीह)
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की महिला इकाई मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के द्वारा धनवार प्रखंड के डोरंडा दुर्गा मंडप में शस्त्र पूजन किया गया। इस मौके पर मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के कई माता और बहनों ने भाग लिया। दुर्गा वाहिनी के शालू कुमारी ने कहा आज महिलाओं को शस्त्र रखना जरूरी है और इनका प्रशिक्षण भी सभी के पास होना चाहिए।आज हमारे देश में हमारे हिंदू माता बहनों पर जिस तरह से अत्याचार किया जा रहा है बहुत ही निंदनीय विषय है इन सबों से अपनी सुरक्षा करने के लिए हम सभी मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी के माता बहनों को इनका प्रशिक्षण लेना बहुत जरूरी है। वही प्रखंड के विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने कहा विश्व हिंदू परिषद की युवा महिला इकाई दुर्गा वाहिनी की बहनों को प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है, साथी उन्होंने अधिक से संख्या में दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति से जुड़ने का आग्रह किया। कहा कि हिंदुओ को जगाने का अभी भी समय है,सभी हिंदू जागे और अपने धर्म और देश के लिए कार्य करें। कार्यक्रम में विहिप प्रखंड मंत्री रॉबिन रवानी, विहिप प्रखंड कार्यकारिणी अध्यक्ष मनीष देव, बजरंग दल गौ रक्षा प्रमुख वासुदेव वर्मा, मदन कुमार, मनोज गोस्वामी, शंकर विश्वकर्मा, सुजीत यादव, दूर्गा वाहिनी शालू कुमारी, संजू देवी, कांति देवी, निर्मला देवी, शांति देवी, सावित्री देवी, विमला देवी, पार्वती देवी, लीलावती देवी आदि कई लोग उपस्थित थे।

अच्छी पहल