| | |

साफ सफाई कार्य में जुटा छठ पूजा महासमिति एवं नगर पंचायत

धनवार ( गिरिडीह)
  नगर पंचायत धनवार में स्थित विभिन्न छठ घाट पर पूरे जोर शोर से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान क्रमशः धनवार के बहुचर्चित छठ घाट राजा घाट , दीवान टोला घाट , नौलखा डैम छठ घाट , ईरगा नदी छठ घाट पर सफाई अभियान चलाया गया।
  विदित हो कि महापर्व छठ त्योहार के पूर्व हर कोई अपने अपने घरों के साथ साथ आस पास के क्षेत्र , छठ घाट की साफ सफाई करना शुरू कर देते हैं ।

नगर पंचायत धनवार बनने के बाद छठ पूजा समिति के साथ साथ नगर पंचायत द्वारा साफ सफाई का कार्य करवाया जा रहा है। इसके लिए नियुक्त सूपरवाइजर तथा कर्मी लगातार जुटे हुए हैं ।

इस बाबत सुपरवाइजर पवन राय ने बताया कि महापर्व छठ को लेकर नगर पंचायत द्वारा कचरा उठाने के लिए चार टीपर , एक ट्रैक्टर ,वहीं पानी के लिए एक ट्रैक्टर लगातार जुटा हुआ है वहीं मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए एक तीन पहिया फोंगिग वाहन तथा कर्मी लगातार जुटे हुए हैं ।

इस बाबत खोरिमहुआ एसडीएम सह धनवार नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि महापर्व छठ को लेकर नगर पंचायत के कर्मियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि क्षेत्र में कहीं भी गंदगी नजर नहीं आए इसके लिए आपलोग पूरी तन्मयता से जुटे रहें । साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि धनवार के सभी छठ घाट की साफ सफाई समय से पूर्व पूरा किया जाय । बताया कि वे स्वयं अपने निर्देशन में कार्य को सम्पन्न करवाने में जुटे हुए हैं ।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply