मार्ग पर चलना हुआ दुभर , कीचड़युक्त पानी से होकर गुजरना है मजबूरी
धनवार (गिरिडीह)
बीते दिनों से हुई लगातार बारिश ने जहां खेत तालाब को पानी से भर दिया वहीं ग्रामीण सड़क से मुख्य मार्ग तक जाने वाले मार्ग को कीचड़ मय कर दिया है ।
धनवार प्रखंड मुख्यालय से डोरंडा जाने वाले मार्ग के पचरुखी , सिरमन डीह , दशरोडिह,मोदीडीह समेत दर्जनों गांव के मुख्य मार्ग पर बारिश ने त्राहिमाम मचा रखा है। आलम यह है कि इस मार्ग से गांव जाने वाली सड़क पर गंदे पानी के साथ साथ कीचड़ का फैलाव हो गया है ।
वहीं गिरिडीह कोडरमा मुख्य मार्ग तक जाने वाले इस मार्ग में कई स्थान पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं तथा उसमें वारिश में बहकर आया कीचड़युक्त पानी उसमें जमा हो गया है । बड़े तो किसी प्रकार अपने घर तक पहुंच जा रहे हैं परंतु विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस बाबत दशरोडीह निवासी राजकुमार साव ने बताया कि इस मार्ग में आवागमन करना खतरों से खेलने के बराबर है । थोड़ी सी भूल हॉस्पिटल पहुंचाने के लिए काफी है। वहीं वयोवृद्ध सहदेव महतों बताते हैं कि हमलेगो को अपने घर तक जाने के लिए सड़क पर बह रहे कीचड़युक्त पानी से होकर गुजरना पड़ता है । हमारी परेशानी को कोई देखने और सुनने वाला नहीं है।
