|

आतंकी कुत्ते, परेशान जनता

धनवार (गिरिडीह)
  नगर पंचायत धनवार समेत धनवार प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हो रहे हैं झुंड में रहने के कारण लोग उससे दूरी बनाकर या रास्ता बदल कर अपने मंजिल तक का सफर करते नजर आ रहे हैं ।  विदित हो कि बीते दिन कुत्ते के काट कर जख्मी कर दिए जाने के बाद से उसके आतंक से लोग काफी परेशान हो रहे हैं आलम यह है कि कोई भी व्यक्ति कुत्ता को देखता है तो वह वहां से बच कर भागने का प्रयास करता है। प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस पहल नहीं होने से आम जनता की परेशानी दो गुनी हो गई है ।


   बताते चलें कि नगर पंचायत धनवार के मायाराम टोला के आलावे कई स्थान पर राहगीरों को चाहे वह अपनी मंजिल के लिए पैदल चल रहा हो या वाहन से गुजर रहा हो वहां मौजूद कुत्तों का झुंड उनके ऊपर हमला करने के लिए पूरे झुंड के साथ  दौड़ना शुरू कर देता है । इस बाबत स्थानीय निवासी मुन्ना कुमार बताते हैं कि कुत्ता एक साथ झुंड में चलता है तथा मौका देखते ही लोगों को जख्मी कर देता है । ग्रामीणों ने नगर पंचायत के अधिकारियों से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है ताकि लोगों को हो रही परेशानी से बचाया जा सके ।

वहीं बाघमारी के रितेश कुमार , दासो पंडित बताते हैं कि कुत्तों का झुंड मुख्य मार्ग पर बैठा रहता है और जब भी कोई उधर से गुजरता है वह उनपर हमला करने के लिए दौड़ पड़ता है जिसके कारण कई बार लोग उससे बचने के चक्कर में गिरकर खुद को जख्मी कर लेते हैं । ग्रामीणों ने प्रखंड के पदाधिकारियों को कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है ।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply