विशुनपुर विद्यालय में इको क्लब का गठन, किया गया पौधारोपण
धनवार (गिरिडीह)
उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशुनपुर ,धनवार में यूनिसेफ सपोर्टेड वर्ल्ड विजन इंडिया , वॉश ब्लॉक कॉर्डिनेटर,गिरिडीह से गजाधर सिंह की उपस्थिति में इको क्लब का गठन किया गया।
सात सदस्यीय गठित इस क्लब में प्रधानाध्यापक वरुण राय समिति के संरक्षक , विज्ञान शिक्षक संजय कुमार अध्यक्ष , बाल संसद से पर्यावरण मंत्री उत्तम तिवारी क्लब के सचिव तथा छात्र निरंजन पाण्डेय ,गजाला प्रवीण ,मौसम खातून और करिश्मा कुमारी क्लब के सदस्य बनाए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनिसेफ के गजाधर सिंह ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधी शपथ दिलाई।
प्रधानाध्यापक वरुण राय ने सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने , साफ सफाई के प्रति सजग रहने तथा विद्यालय में इको क्लब गठन के उदेश्यों को विस्तार से बताई।प्रधानाध्यापक ने इको क्लब के सदस्यों को अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा बच्चों को उनके कार्य और दायित्व के प्रति संवेदनशील बनाने हेतु प्रेरित भी किया।
उन्होंने विद्यालय परिसर में बगीचा को विकसित करने एवं उसकी सुरक्षा करने, वृक्षारोपण के द्वारा पर्यावरण को हरा-भरा और स्वच्छ रखने हेतु प्रोत्साहित किया । विद्यालय में इको क्लब के गठन के मौके पर औषधीय गुण वाला कड़ीपत्ता के पौधे का भी पौधारोपण किया गया। विदित हो कि इस विद्यालय के बच्चों में पूर्व से ही पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता देखी जाती है और विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय में हर प्रकार के कार्यक्रम में पौधारोपण और उसका संरक्षण का प्रयास करता है ,इस वजह से आज विद्यालय परिसर हरा-भरा दिखता है।
