डीपीएस राजधनवार ने रैली निकाल किया जागरूक
धनवार प्रखंड के सिरसाई रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं सहित शिक्षक शिक्षिकाओं ने स्वच्छता अभियान के मद्देनजर एक प्रभावशाली रैली का आयोजन किया। लगभग 600 विद्यार्थियों ने डेढ़ घंटे में साढ़े चार किलो मीटर के रिहायसी इलाके को स्वच्छता मिशन के नारों से बुलंद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
शुद्धता और स्वच्छता हमारी परम आवश्यकता , कब करोगे तो अब तो करो सफाई , क्लीन एंड ग्रीन इज आवर परफेक्ट ड्रीम , लिव लाइफ क्लीनर मेक अर्थ ग्रीनर , जॉनी जॉनी यस पापा , डर्टी लाइफ नो पापा जैसे नारों से पूरी रैली गुंजित होती रही। प्रत्येक रैली की भांति इस रैली में भी बच्चों के बीच पूर्व मुखिया रोबिन साव ने सभी को बिस्कुट और कोल्ड ड्रिंक्स से खुश कर दिया। खेल प्रशिक्षक रोहित कुमार , सुपरवाइजरी हेड राहुल कुमार , मांटेसरी इंचार्ज कुमारी मोनिका सहित सूरज बर्नवाल , अभिजीत भारती , रश्मि पांडेय , साजन साव , प्रियांशु राज , राजेंद्र शर्मा जेबी पांडेय प्रभृति शिक्षकों ने यातायात को सुगम बनाने में महती भूमिका निभाई। रैली की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन के चेयरमैन सुनील कुमार और सचिव राकेश सेनगुप्ता ने हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
