|

18 दिसंबर तक प्रपत्र जमा करने का दिया गया सख्त निर्देश

राजधनवार (गिरिडीह)
धनवार प्रखंड में संचालित सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण के साथ साथ कई सख्त निर्देश भी दिए गए । इस क्रम में श्री मति जानकी देवी आर्य कन्या उच्च विद्यालय धनवार में प्रखंड के  सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को बैचवार शिशु पंजी अद्यतन करने का प्रशिक्षण दिया गया ।कहा गया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा अपने पोषक क्षेत्र में पड़ने वाले हर एक घर का सर्वे करना है। सर्वे में उपयोग होने वाले प्रपत्र का विस्तृत चर्चा की गई। प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी विद्यालय स्तरीय समेकन , संकुल स्तरीय समेकन प्रपत्र पर विशेष प्रकाश डाला गया।प्रशिक्षण के क्रम में बीपीओ दिलीप साहू ने सभी विद्यालय प्रधान को हाउस होल्ड सर्वे हेतु शिक्षकों के बीच समानुपातिक रूप से गणना हेतु हाउस बंटवारा के लिए निर्देश दिया ।  श्री साहू ने कहा कि सभी विद्यालय अपने पोषक क्षेत्र के सभी घरों का गणना करेंगें,कोई घर छूटे नहीं और कोई घर की गणना दुबारा न हो इसका ध्यान रखना जरूरी है। गणना का कार्य में शिथिलता बरतने पर विभागीय कार्रवाई निश्चित है।

श्री साहू ने मौके पर उपस्थित सभी प्रधानध्यापकों को 18 दिसंबर 2023  तक विद्यालय स्तरीय समेयन  प्रपत्र जमा करने का सख्त निर्देश दिया। प्रशिक्षक के रूप में सीआरपी की भूमिका अहम थी। प्रशिक्षण के क्रम में गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड , जाति प्रमाण पत्र, पोस्ट ऑफिस में खाता खोला जाना, यू डायस प्लस आदि बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। बीपीओ के अतिरिक्त सीआरपी विकास कुमार पांडेय, नंदकिशोर रॉय, पंकज कुमार पांडेय, दिनेश यादव, बालेश्वर वर्मा, के साथ विनय कुमार, शिक्षक खुबलाल वर्मा, सुरेश यादव, मुन्नी कुमारी, मीना कुमारी, गणेश रजक, रणधीर कुमार, अजय विश्वकर्मा, सुनील कुंवर, जितेंद्र वर्णवाल,पवन कुमार सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply