|

पूरी होती है भक्तों की मनोकामनाएं

गिरिडीह /धनवार

गिरिडीह जिलांतर्गत धनवार प्रखंड के धनवार बाजार स्थित गांधी चौक के पास श्री श्री 108 श्री अंबेश्वरी बाबा सबों की मनोकामना पूरी करते हैं। जिन भक्तों की मनोकामना पूरी होती है वे बाबा की समाधी पर चादर पोशी करते हैं ।

शनिवार को बाबा का 76वॉ वार्षिकोत्सव काफी धूम धाम से मनाया गया । इस अवसर पर गिरिडीह जिला ही नहीं बल्कि दूसरे जिला से भी सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने बाबा की समाधी पर चादर चढ़ाया तथा अपना , अपने परिवार एवं क्षेत्र की खुशहाली मन्नतें मांगी। बाबा के समाधी स्थल पर एक दिन पूर्व से ही कार्यक्रम को लेकर जोरदार तैयारी की गई थी वहीं शनिवार को प्रातः काल से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया जो लगातार कई घंटों तक अनवरत चलता रहा । बाबा की समाधी पर चादर के अलावे प्रसाद एवं खैनी भी भक्तों ने अर्पित किया ।

इस दौरान महाप्रसाद के रूप में वहां आए सभी भक्तों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया । जिसमें स्थानीय समाजसेवियों एवं भक्तों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । इस बाबत पुजारी ने बताया कि जो भी भक्त सच्चे मन से बाबा से मन्नते मांगते हैं उनका मनोकामना अवश्य पूरी होती है । बाबा ने अपने जीवन काल में कई ऐसी विकराल समस्या का निदान कर मनुष्यों के साथ साथ सभी जीव जंतुओं को उबारा था ।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply