|

फ्लैग मार्च निकाला, असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह

शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी त्योहार मनाने को लेकर पुलिस प्रशासन की टीम ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान धनवार बाजार , खोरिमहुआ , डोरंडा , बलहरा , घोड़थम्बा, कुबरी , करगाली , गोरहंद ,नवागढ़ , चट्टी , हेमरोडीह ,बरजो , कोडाडीह, परसन समेत विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया तथा लोगों से वार्ता करते हुए शांति पूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन अपनी पैनी निगाह बनाए हुए है किसी भी ऐसे असामाजिक तत्वों को नहीं बख्शा जाएगा जो क्षेत्र में अशांति फैलाने का कार्य करेंगे । पदाधिकारियों ने कहा कि अफवाहों पर ध्यान न देकर अपने स्वजनों के साथ आनंद से त्योहार मनाएं। इस क्रम में जमुआ इंस्पेक्टर , धनवार थाना प्रभारी, घोड़थम्बा ओ पी प्रभारी, परसन ओपी प्रभारी, हीरोडीह थाना प्रभारी दल बल के साथ फ्लैग मार्च में शामिल थे । 

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply