पूजा अर्चना के बाद भव्य मेला का उदघाटन
धनवार प्रखंड अंतर्गत डोरंडा स्थित बालकेश्वर नाथ धाम में भव्य रूप से मनाए जा रहे नवरात्र के महा अष्टमी के दिन मंगलवार को प्रखंड प्रमुख गौतम सिंह ने मां की विधि विधान से पूजा अर्चना की और फीता काटकर मेले का उदघाटन किया। इस दौरान इन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आयोजन समिति के सभी सदस्य और पदाधिकारियों की एकजुटता भव्य आयोजन में मददगार साबित हो रहा है। कहा की बहुत कम समय में इस मंदिर की ख्याति जिला समेत राज्य स्तर पर बना हुआ है। इन्होंने समिति को आश्वासन देते हुए कहा कि उनके स्तर से जो भी मदद हो सकेगा वह अवश्य किया जाएगा। जबकि आयोजन समिति सदस्य ने बताया कि 2013 के स्थापना काल से ही वर्ष के दोनों नवरात्रों में तेरह दिवसीय आयोजन किया जाता रहा है। बताया की इस बार भी चैत्र नवरात्र समेत मां की बंगाल के कलाकारों द्वारा निर्मित प्रतिमा स्थापित कर मेला का आयोजन किया गया है। बताया की बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला आदि की व्यवस्था की गई है। मौके पर स्थानीय जिप सदस्य सुबोध राय, न्यास अध्यक्ष , न्यास सचिव , कोषाध्यक्ष समेत समिति के सदस्य मौजूद थे ।
