राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप विजेता और एनुअल स्पोर्ट में सभी विजेता को किया गया पुरस्कृत

चट्टी स्थित बीएम नेक्सजेन पब्लिक स्कूल में प्रथम एनुअल स्पोर्ट मीट का समापन किया गया , वहीं आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य, भाषण, नुकड़ का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्कूल के फाउंडर डायरेक्टर महादेव कुमार ने बताया कि यह स्कूल बहुत कम समय में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा बच्चों का सर्वांगीण विकास के लिए खेल कूद के साथ साथ नृत कला का भी  होना अतिआवश्यक है। बच्चा का रुचि जिस क्षेत्र में ज्यादा है उसे उसी क्षेत्र के लिए प्रेरित करनी चाहिए इससे बच्चे की सफलता की चांसेज  बढ़ जाते हैं। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सांस्कृत कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में गोल्ड एवं सिल्वर मेडल विजेता सिमरन कुमारी, पियूष यादव और अभिज्ञान यादव के साथ  एनुअल स्पोर्ट  में सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रुप में श्रीमती पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती जयंती चौधरी , झारखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक स्वर्णदीप कुमार, शिक्षक सह समझ सेवी श्यामनंदन कुमार , अरविंद कुमार, रामावतार नायक, भावी युवा समाझसेवी निरंजन कुमार, शिक्षक चंदन रजक, सहदेव यादव, पूर्व मुखिया विदेशी पासवान, प्रकाश रजक, बिजनेसमैन अजय कुमार नायक आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नेक्सजेन परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply

Similar Posts

One Comment

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply