16 फरवरी 2024 को रिलीज होगी जगतगुरू  श्री रामकृष्ण फिल्म

धनवार (गिरिडीह)

श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवन पर बनी फिल्म जगतगुरु श्री रामकृष्ण 16 फरवरी 2024 को झारखण्ड के चार जिले हजारीबाग , रामगढ़, कोडरमा और गिरीडीह में एक साथ रिलीज होगी। इसके बाद पूरे भारत के सिनेमा घरों में इस फिल्म को दिखाया जाएगा। इस बात कि जानकारी  फिल्म के निर्देशक प्रो डॉ बिमल कुमार मिश्र एवं निर्माता गजानंद पाठक ने विवेकानंद आईटीआई में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में संयुक्त रूप से दी। बताया कि फिल्म जगतगुरु श्री रामकृष्ण युवाओं  उत्साह, शक्ति, भक्ति ,आत्म श्रद्धा, आत्म विश्वास के साथ आत्म साक्षात्कार की ओर बढ़ने की प्रेरणा देती है। हजारीबाग , झारखंड के कलाकारों द्वारा अभिनित यह फिल्म श्री रामकृष्ण परमहंस के दिव्य व्यक्तित्व से परिचय कराती है। श्री रामकृष्ण जन्म से ही दिव्यता को प्रकट करते हैं। वे अपने जीवन में मां काली के दर्शन के लिए व्याकुल रहते है।  वे मां काली के भक्ति में  डूब जाते हैं और स्वयं मां कालिमय हो जाती है। इस फिल्म में  रामकृष्ण  अपने शिष्य नरेंद्र को किस प्रकार स्वामी विवेकानंद बना देते हैं , को फिल्माया गया है। फिल्म में भजन सम्राट अनूप जलोटा, सुरेश वाडेकर और महालक्ष्मी अय्यर ने अपनी आlवाज दी है। संगीतकार अजय मिश्रा संगीत दी है, इन्होंने देवो के देव महादेव टीवी सीरियल में संगीत दिए थे। फिल्म का निर्माण वीईसी फिल्म्स के बैनर तले की गई हैं। सेंसर बोर्ड द्वारा फिल्म को यू सर्टिफिकेट दिया गया। प्रेस कांफ्रेंस में निर्देशक और निर्माता ने बताया की फिल्म रिलीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म पूर्ण रुप से मनोरंजक, परिवारिक और आध्यात्मिक है।इस फिल्म में अमरकांत राय, गजानंद पाठक, मुकेश राम प्रजापति, रोहित हजारा, मनोज पांडे, संजय तिवारी,चांदनी झा, श्रेष्ठा, दीपक घोष, चंचला रॉय, प्रसन्न मिश्रा, प्रशांत पांडेय ने अभिनय किया हैं। गीतकार हरे राम पांडे है। फिल्म का छायांकन राहुल पाठक ने की है। फिल्म की शूटिंग हजारीबाग में पोस्ट प्रोडक्शन का काम मुंबई में हुई है। फिल्म युवाओं को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply