डीपीएस राजधनवार ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी
राजधनवार (गिरिडीह)
धनवार प्रखंड के सिरसई रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रांगण में नन्हें मुन्ने वैज्ञानिकों ने स्टार्ट अप इंडिया के कई नए क्षितिजों का संकेत दिया। नवोदित वैज्ञानिकों ने मात्र एक हजार तीन सौ रुपए खर्च कर 15 हजार रुपए का प्लास्टोस्कोप प्लास्टिक के बोतलों से बना कर टेलिस्कोप निर्मित किया।
इनके द्वारा सृजित स्वचालित भूकंप रोधी मसीन का अभिभावकों ने खूब सराहना की। भविष्य में यदि कोयला खत्म हो जाता है तो डीपीएस के नवोदित वैज्ञानिक यूरेनियम और टाइटेनियम के प्रयोग से न्यूक्लियर प्लांट चलाने में सफल होंगे। स्कूल के छात्र छात्राओं ने भूकंप रोधी स्वचालित का निर्माण कर दर्शकों को आश्चर्य में डाल दिया।
सरकारी जलछाजन से बेहतर प्रोसेस को विकसित कर नन्हें मुन्ने वैज्ञानिकों ने वेस्टेज वाटर से भी ड्रिंकिंग वाटर बना कर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन्होंने चंद्रयान थ्री को रोवर के साथ दिखा कर वाटर डिटेक्शन को भी प्रदर्शित किया। पिछले पखवाड़े से दिन रात प्रयोग में व्यस्त छात्र छात्राओं को विज्ञान शिक्षक गौरव कुमार , साजन साव और अमित कुमार ने निरंतर प्रोत्साहित करने महती भूमिका निभाई। पुरस्कार के लिए चयनित छात्र छात्राओं में ऋषभ राज , रागिनी चौधरी , अमन कुमार , कुणाल कुमार , सक्षम सिंहा , बबलू कुमार , अमित कुमार , आयुष कुमार , श्लोक गुप्ता , यश कुमार , मयंक अग्रवाल , युवराज कुमार , सुजीत कुमार , पलक गुप्ता , वंदिता कुमारी , विक्रम , श्रेय सोनथलिया , कु लीजा , कु अनन्या , आर्यन कुमार , आदर्श , अभिमन्यु कुमार के नाम उल्लेखनीय हैं। व्यवस्था में सुश्री मोनिका , शिखा चंद्रवंशी , राहुल कुमार , अभिजीत भारती , राजेंद्र शर्मा , मधुलिका साहा, जेबी पांडेय , सिमरन सिंह , अनिशा देव , रानू अग्रवाल , कीर्ति राज प्रभृति ने पसंसनीय कार्य किए।
विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन जिला परिषद के सदस्य प्रतिनिधि सुबोध राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी की सफलता पर प्रबंधन समिति के चेयरमैन सुनील कुमार और सचिव राकेश सेन गुप्ता ने प्राचार्य सहित शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।
