विद्यालय में लगाई गई शुद्ध एवं शीतल पेयजल मशीन
चैतन्या इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट द्वारा आदर्श मध्य विद्यालय धनवार में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शुद्ध पेयजल एवं गर्मी के दिनों में ठंडा पानी उपलब्ध करवाने के लिए मशीन लगाई गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय धनवार में सैकड़ों बच्चे विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत हैं । इन विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर उपरोक्त कंपनी द्वारा यह मशीन विद्यालय परिसर में लगाई गई है । मशीन लगाए जाने के बाद कंपनी के आर एम सांतनु हलदर, यू एम संजीव पांडेय , शाखा प्रबंधक सुमित महतों , एडमिन अरुण कुमार , विद्यालय के प्रधानध्यपक कृष्णकांत राय , शिक्षक अरविंद पांडेय आदि ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया। कंपनी के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ शरीर के बदौलत ही कोई कार्य सम्पन्न हो सकता है , बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए कंपनी द्वारा इस प्रकार के कार्य किए जाते रहे हैं । विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने कहा कि हमलोगों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशानी हो रही थी अब यह परेशानी दूर हो जायेगी । विद्यालय परिवार ने कंपनी के पदाधिकारियों को इस पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद दिया है ।
