पत्नी के मायके जाने से खफा युवक ने खाई जहर

  धनवार प्रखंड के डोरंडा ग्राम में पत्नी के मायके जाने से खफा एक 30 वर्षीय युवक ने जहर खा लिया जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई ।स्वजनो ने 108 एंबुलेंस से रेफरल हॉस्पिटल राजधनवार लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे गिरिडीह सदर रेफर कर दिया गया ।  प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र स्थित डोरंडा निवासी रामदेव राम का 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार राम की पत्नी के भाई की शादी है । भाई की शादी समारोह में भाग लेने के लिए वह सोमवार को ही अपने मायके गई थी  । इसी बीच युवक ने जहर खा लिया ।

क्या कहता है युवक

उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अपने मायके चली गई जिसके कारण वह गुस्सा में आकर घर में रखा हुआ फोलिडोन पी गया । 

 क्या कहती है उसकी पत्नी

उसकी पत्नी उत्तमी देवी ने बताया कि वह अपने भाई कि शादी में अपने मायके में इसी बीच उसके गांव के कुछ लोगों ने उसे सूचना दी कि उसके पति ने धान में डालने वाला फोलिडोन खा लिया है और उसे रेफरल हॉस्पिटल भेजा गया है । घटना की सूचना पर वह रेफरल हॉस्पिटल पहुंची है । बताया की उसका पति  कार्यक्रमों तथा समारोह के मौके पर खाना बनाने का काम करते हैं । यह घटना कैसे हुई समझ से परे है।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply