आज होगी युवा महोत्सव का आगाज
राजधनवार
आदर्श कॉलेज राजधनवार में विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय 27वां युवा महोत्सव झूमर 23 की तैयारी पूरी हो गई । यह महोत्सव 14 से 16 दिसम्बर के बीच आयोजित होगी। समारोह की मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय की कुलपति सह उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त श्रीमति सुमन कैथरीन किस्पोट्टा होगी। समारोह के विशिष्ट अतिथि अधिष्ठाता छात्र कल्याण( विनोबा भावे विश्वविद्यालय)प्रो डॉ मिथलेश कुमार सिंह एवम वित्त सलाहकार( विनोबा भावे विश्वविद्यालय) श्री सुनील कुमार सिंह होंगे। 13 दिसंबर शाम तीन बजे से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हुई। शाम सात बजे टीम मैनेजर के साथ मीटिंग की गई। आज सुबह 8 बजे पुनीत राय स्टेडियम से गांधी चौक तक सांस्कृतिक झांकी निकाली जाएगी। दिन 11 बजे से उद्घाटन सत्र प्रारंभ होगी। महोत्सव में थिएटर , म्यूजिक, फाइन आर्ट की 26 विधाओं की प्रतियोगिता होगी।
समारोह में विनोबा भावे विश्वविद्यालय अन्तर्गत ,17 महाविद्यालय एवम पीजी विभाग से 600 प्रतिभागी का कार्यक्रम में भाग लेने की सूचना प्राप्त हुई है। प्राचार्य प्रो डॉ विमल कुमार मिश्र ने कहा कि युवा महोत्सव का मेजबानी करना महाविद्यालय के लिए सौभाग्य की बात है। महोत्सव से विद्यार्थियों के बीच कला, साहित्य , आदि का आदान प्रदान होगी। अन्य महाविद्यालय से आए विद्यार्थी राजधनवार के वातावरण से परिचित होंगे। यह महोत्सव एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षक एवम शिक्षकेत्तर कर्मी की 20 समिति बनाई गई है।
