महाविद्यालय में प्रबुद्ध नागरिकों एवम जनप्रतिनिधियों की बैठक
राजधनवार
आदर्श कॉलेज राजधनवार में जनप्रतिनिधियों प्रबुद्ध नागरिकों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रुप से विद्यार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो डॉ बिमल कुमार मिश्र ने कहा कि महाविद्यालय सामूहिक प्रयास के बदौलत निरंतर नए नए कृतिमान स्थापित कर रहा है। महाविद्यालय विषम परिस्थितियों में नैक की मान्यता प्राप्त किए। महाविद्यालय के संस्थापकों ,मुख्य रूप से पुनीत राय ने बहुत पुनीत सोच के साथ इसकी स्थापना की। उनकी सोच थी कि यहां की छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित ना रहें । आज महाविद्यालय उनके सपनों को साकार करने का कार्य कर रही हैं। जनप्रतिनिधियों एवम प्रबुद्ध लोगों ने हर संभव महाविद्यालय को सहयोग करने का आश्वासन दिए। सभी लोगों ने कहा कि हम सभी अभिभावकों को प्रेरित करेंगे और विद्यार्थियों की उपस्थिति शत प्रतिशत सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे। जनप्रतिनिधियों ने कहा इस महाविद्यालय को विश्वविद्यालय बनाने के लिए हम सभी सामूहिक प्रयास करेंगे। कार्यक्रम को, पूर्व प्राचार्य प्रो यमुना प्रसाद सिंह,जिला परिषद सदस्य पिंकी भारती, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि उदय सिंह, सुबोध राय, अनिल कुमार राय, बीस सूत्री अध्यक्ष शफीक अंसारी, पंचायत समिति सदस्य निरंजन तिवारी, धनराज रजक ,सुदामा राम, अभिमन्यु कुमार शर्मा , शिवनंदन साहा, राजेंद्र यादव, नीरज मोदी ने भी संबोधित लिया। मंच संचालन प्रमोद चौधरी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी, और सैकड़ों जनप्रतिनिधि एवम गणमान्य लोग उपस्थित थे।
