एसडीएम ने चलाया सुपर चेकिंग अभियान
28 धनवार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड धनवार के मतदान केंद्र संख्या 230 के चन्द्रखो, लंबेरी, परताय, फतेहपहारी, कैलाटोल, बढ़ियाबाद आदि गांव में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी खोरी महुआ द्वारा सुपर चेकिंग अभियान चलाया गया । इस क्रम में पदाधिकारी ने ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी निर्वाचन से जुड़ी समस्या के निवारन के लिए चर्चा की ।
निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी खोरीमहुआ मनोज कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 चुनावी वर्ष है तथा यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसी निमित्त सुपर चेकिंग की गई। इस दौरान विलोपित किए गए मतदाताओं का सत्यापन किया गया तथा छूटे हुए योग्य योग्य नागरिक का मतदाता सूची में निबंधन कराने हेतु बीएलओ को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही आम जनों को आने वाले चुनाव में अपने भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु अपील की गई।
