| | | | |

दिवंगत बीपीओ दिलीप साहु की पत्नी को शिक्षक संघ ने दी आर्थिक सहायता

धनवार, गिरिडीह
झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, धनवार की ओर से दिवंगत प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) श्री दिलीप कुमार साहु की पत्नी को ₹1,38,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहयोग राशि स्व. साहु के परिवार को कठिन समय में राहत देने और संगठन की सामूहिक संवेदनशीलता को दर्शाने के उद्देश्य से दी गई।

ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व शिक्षा विभाग, धनवार के कर्मठ और समर्पित पदाधिकारी श्री दिलीप साहु का असामयिक निधन हो गया था। उनके निधन से विभाग सहित पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। वे अपने कार्य के प्रति निष्ठावान, विनम्र और सहयोगी प्रवृत्ति के अधिकारी थे, जिनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

सहायता राशि सौंपने के अवसर पर संघ के अध्यक्ष कृष्णकांत राय, व्यास पांडेय, सचिव श्यामनंदन कुमार, पंकज वर्मा, प्रवीण राय, जयदेव राय, कालेश्वर कमल, उमाशंकर राय, पवन कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। सभी ने स्व. साहु के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

यह सहयोग न केवल संगठन की सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है, बल्कि यह भी सिद्ध करता है कि संकट की घड़ी में शिक्षक समुदाय एक-दूसरे के साथ खड़ा है।

Similar Posts

इस विषय के बारे में आप क्या सोचते हैं। जरूर लिखें।Cancel reply