झारखंड राज्य के 23वां स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
झारखंड राज्य के 23 वें स्थापना दिवस के अवसर पर धनवार प्रखंड मुख्यालय से हमर झारखंड, बढ़ता झारखंड कार्यक्रम के तहत रन फॉर झारखंड कार्यक्रम का आयोजन धनवार अंचलाधिकारी नरेश कुमार वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर धनवार के गांधी चौक तक पैदल मार्च करते हुए किया गया ।इस क्रम में लोगों को जागरूक बनाने के लिए कई नारा भी लगाया गया । अंचलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन से लोगों के अंदर जागरूकता लाने का अच्छा प्रयास है । उन्होंने इस मौके पर उपस्थित विद्यार्थियों एवं अन्य गणमान्य लोगों को संबोधित कर कई जानकारियां भी दी।
कार्यकम को सफल बनाने में शिक्षा विभाग प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी दिलीप साहू , रेफरल हॉस्पिटल राजधनवार के नेत्र पदाधिकारी डॉ सुरेश कुमार , आदर्श कॉलेज राजधनवार के निवर्तमान प्रो डॉ प्रफुल कुमार सिंह , एन आर पब्लिक स्कूल के संचालक धर्मेंद्र कुमार सी वाई एस एकेडमी संचालक इंजीनियर प्रेमजीत कुमार , महक एंटरप्राइजेज के संचालक शिवचरण बरनवाल , सरस्वती पुस्तकालय में अध्ययनरत विद्यार्थी , समेत बिकेश कुमार , संजीवन कुमार, सौरव कुमार, श्रीकांत कुमार, राजकुमार, टिंकू कुमार ,संजित कुमार, कैलाश कुमार, मुन्ना कुमार, कन्हैया , के के सर, अफताब आलम , विद्यांशी,सलोनी श्रेयसी, माही, शालु, विद्यालक्ष्मी, रिया कुमारी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
