बीडीओ ने प्रखंड के प्रधानध्यापकों के साथ की समीक्षात्मक बैठक ,तीन दिनों के अंदर डेटा अपडेशन करने का निर्देश
श्रीमती जानकी देवी आर्य कन्या उच्च विद्यालय धनवार में प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ मासिक गुरुगोष्ठी सह समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे बीडीओ देवेंद्र कुमार दास ने अपने संबोधन में कहा है कि आपके द्वारा सम्मान पाकर बहुत सुखद अनुभूति हुई। कहा कि प्रोजेक्टर के माध्यम से डेटा को दिखाया जाना सभी शिक्षकों के कार्यों को आसान बना देता है।आज की तिथि में समय पर कार्यों का निष्पादन अति आवश्यक है ऐसी नौबत न आए बार बार स्पष्टीकरण देना पड़े, ये सर्विस पीरियड के लिए अच्छा नहीं होता है।विभाग के कार्यों का ससमय निष्पादन करना एवम पठन पाठन कार्य बेहतर तरीके से करना आपकी प्राथमिकता होगी।
बैठक का संचालन एवम प्रोजेक्टर पर सभी बिंदुओं पर चर्चा करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी दिलीप साहू ने कहा कि साप्ताहिक जांच परीक्षा का आयोजन करने, ई विद्यावाहिनी पोर्टल के सभी डेटा को सत्यापित कर अपडेट करना बहुत ही जरूरी है जिसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। यू डायस चाइल्ड मेंडेटरी फील्ड पर शिक्षकों को फटकार भी लगाई गई।प्रतिदिन शिक्षकों एवम छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति, एमडीएम का एसएमएस प्रतिदिन भेजना अनिवार्य होगा। रेल प्रोजेक्ट एवम प्रयास कार्यक्रम सभी विद्यालयों में बेहतर चले तथा फोटोग्राफी,वीडियो उपलब्ध कराना भी जरूरी है। उन्होंने पुस्तक वितरण के ऑनलाइन प्रविष्ठि पर भी चिंता जाहिर की । अगले तीन दिनों तक सभी डेटा को अपडेशन करने का सख्त निर्देश दिया गया।। श्री विनोद कुमार द्वारा आईएफए टैबलेट एवम विश्व क्रीमी दिवस पर विस्तृत चर्चा की गई।प्रखंड प्रबंधक बालेश्वर कुमार द्वारा साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत कमिटी बनाने पर चर्चा की गई।
मौके पर उपस्थित यूनिसेफ के पदाधिकारी गजाधर प्रसाद सिंह ने स्वच्छता पखवाड़ा पर विस्तृत चर्चा करते हुए कई प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारियां शिक्षकों को दी।
बैठक में बीडीओ,बीपीओ के अलावा संकुल साधन सेवी नेलेंद्र कुमार,नंदकिशोर राय, पंकज पांडे,विकास पांडे,दिनेश यादव, बलदेव यादव,बीआरपी विक्रम कुमार,शिक्षक प्रतिनिधि श्यामनंदन कुमार,पंकज वर्मा,विकास सागर,खुबलाल वर्मा,आशीष उज्जवल,पवन कुमार,नित्यानंद पांडे के अलावा प्रवीण कुमार सहित सभी शिक्षक गण एवम कंप्यूटर ऑपरेटर विनय कुमार मौजूद थे।
